फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ में फुटबॉल का कोलकाता जैसा क्रेज... 30 क्लब चल रहे

विज्ञापन
लंदन में खेले गए मैच में टीम के ​साथ मऊ के नदीम और आयुष।
विज्ञापन
जिले में फुटबॉल के लिए लोगों में कोलकाता जैसी दीवानगी है। यहां के खिलाड़ी लंदन तक खेल चुके हैं। वहीं जिले में फुटबाॅल के 30 क्लब चल रहे हैं।
विज्ञापन

मऊ के भीटी निवासी आयुष राजभर और जमालपुर निवासी नदीम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हुए पहले उत्तराखंड की एकेडमी में गए। उसके बाद दोनों उत्तराखंड की एकेडमी से ही लंदन में फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इसके अलावा स्टेडियम में इंटर रिजन, जूनियर, सबजूनियर और सीनियर फुटबॉल की प्रतियोगिताएं भी हो चुकी हैं। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव हाजी मुन्नौवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मुहम्मद शाहिद के निर्देशन में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई प्रतियोगिताएं भी हुई हैं। आर्थिक तंगी से अच्छे खिलाड़ी आगे नही बढ़ पाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि सैकड़ों अच्छे खिलाड़ी पैसा न होने के कारण कमाई के लिए विदेश जा चुके हैं। कहा कि क्रिकेट के लिए लोग सहयोग करते हैं। लेकिन फुटबॉल के प्रति लोग सहयोग करने से कतराते हैं। अगर ऐसा हो तो राष्ट्रीय स्तर पर मऊ का कोई खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेगा।
फुटबॉल के क्रेज के चलते नगर के अलीनगर में मऊ स्पोर्टिंग क्लब का अपना खुद का मैदान है। वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी फुटबॉल का ग्राउंड है। इसके अलावा डोमनपुरा में फुटबॉल का आजाद ग्राउंड भी मौजूद है। जिसमें हर वर्ष अच्छी प्रतियोगिताएं होती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने लगातार तीन वर्ष 2015, 16 और 17 में जिला स्टेडियम में जिले के फुटबॉल प्रेमियों के लिए नेशनल स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किए। इसमें मुहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, ओएनजीसी, एयरफोर्स इलाहाबाद, हैदराबाद सहित अन्य बड़ी टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैड, साउथ अफ्रिका के खिलाड़ी भी मऊ की धरती पर मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें