फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 4.745 किलो चीनी मांझा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। छापा मार कर एक दुकान से 4.745 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। अभियान के दौरान दुकानदारों को चेताया कि चीनी मांझा किसी हाल में न बेचें।
विज्ञापन

प्रतिबंधित चीनी मांझा के खिलाफ पुलिस आपरेशन चक्रव्यू चला रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाजार में चीनी मांझा बिक रहा है। इसके बाद शनिवार की रात नौ बजे खंंडवारी गांव में एक जनरल स्टोर की जांच की गई। यहां 4.745 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद हुआ। इस दौरान रामाश्रय कुमार निवासी ग्राम रमौली, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रामाश्रय ने बताया कि इस मौसम में चीनी मांझा बेचने से अच्छा मुनाफा होता है। उसने यह भी बताया कि यह मांझा एक व्यक्ति वाराणसी से आकर सप्लाई करता था। पुलिस रामाश्रय का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें