मऊ। बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज ताजोपुर के श्री ठाकुरजी मंदिर में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शारदा नारायन अस्पताल के निदेशक और चेयरमैन डॉ. संजय सिंह को कुलभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह अंगवस्त्र, साफा व तलवार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में डा. संजय सिंह ने कहा कि सेवा, समन्वय और एक दुसरे के जुड़ाव से ही किसी समाज का विकास होता है। हम सबको आपस में मिलकर ही आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, रोजगार और अन्य विकाय कार्यो के लिए शारदा नारायन हास्पिटल अपने समाज व जनपद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष बयालीस ग्राम क्षत्रिय समाज रमाशंकर सिंह ने कहा कि विश्व स्वस्थ्य संगठन की सूची में देश के पंद्रह चिकित्सालयों में शारदा नारायन हास्पिटल को आठवां स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। इस दौरान डा. सुजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. राहुल कुमार, डा. रूपेश सिंह, डा. गौतम कुमार, राम किशुन दासजी, संचालक पुरुषार्थ सिंह व अधिवक्ता विकास सिंह निकुम्भ, सागर सिंह, सूर्यभान सिंह विजय बहादुर सिंह, आनंद सिंह रैकवार, संतोष सिंह, बिरजू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।