फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ ने मुबारकपुर को 30 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर मऊ और मुबारकपुर टीम के बीच आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ का बल्ल
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट मैदान पर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और यंगिस्तान क्रिकेट एकेडमी मुबारकपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें मऊ ने मुबारकपुर को 30 रनों से हराया।
विज्ञापन

40-40 ओवर के मैच में मऊ के कप्तान यश रघुवंशी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसे सही साबित किया। मैच में सुंदरम दुबे ने 33 गेंदों में 87 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
हालांकि दूसरी ओर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 55 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद सुंदरम का साथ सत्यम पांडेय ने 47 रन, कौशल ने 20 रन, राघवेंद्र ने 38 रन और कप्तान यश रघुवंशी ने 20 गेंदों में 62 रन बनाकर दिया।
विज्ञापन

टीम 22.4 ओवर में 278 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुबारकपुर की ओर से गेंदबाज सुहैल और शाकिब को 3-3 विकेट मिले, जबकि शाकिब अंसारी, मोहम्मद सोहैब और शादिक को 1-1 विकेट मिला।
279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुबारकपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और 6 रन पर ही ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाज समीर ने 52 रन, मोहम्मद जाहिर ने 45 रन, शादिक ने 25 रन, मोहम्मद सोहैब ने 58 रन और अमीर ने 18 रन बनाकर प्रयास किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मऊ की ओर से गेंदबाज प्रवीण, सलमान और यश को 2-2 विकेट मिले, जबकि आर्यन और सुंदरम को 1-1 विकेट मिला। मैच के हीरो यश रघुवंशी रहे, जिन्होंने 62 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। अंपायर के रूप में राजेश और राज रतन रहे, जबकि स्कोरिंग जिशान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें