नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को मऊ क्रिकेट अकादमी और लंका क्रिकेट एकेडमी, गाजीपुर के अंडर-16 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें मऊ क्रिकेट अकादमी ने लंका क्रिकेट एकेडमी, गाजीपुर को 3 विकेट से हरा दिया।
मैच में गाजीपुर के कप्तान टिंकू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर के तौर पर कप्तान ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली। बल्लेबाज टिंकू ने 16 रन, खुशी ने 13 रन, शशांक ने 21 रन, सौरभ ने 20 रन और मृदुल कुमार ने 13 रन बनाए। इसके अलावा अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले।
गाजीपुर की पूरी टीम 40 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मऊ क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज करण सिंह ने 3 विकेट लिए। वहीं, सुधीर यादव, शिवम और आदित्य ने 2-2 विकेट तथा आलोक यादव ने 1 विकेट लिया।
131 रनों के साधारण लक्ष्य को हासिल करने में मऊ के बल्लेबाजों को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। मऊ के बल्लेबाजों में अदिति ने 1 रन, सौरभ यादव ने 10 रन, आदर्श ने 18 रन, कप्तान आलोक यादव ने 19 रन और आयुष ने 26 रन बनाए।
टीम को 19 अतिरिक्त रन भी मिले। मऊ की टीम ने 24.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
गाजीपुर की ओर से गेंदबाज सत्यम राय ने 3 विकेट, अमन कुमार ने 2 विकेट तथा अब्दुल्ला और संजीत ने 1-1 विकेट लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले करण सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर प्रवीण और यश रहे, जबकि स्कोरिंग राहुल यादव ने की।