फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः भाजपा गांवों में लगा रही चौपाल, ग्रामीणों को बता रहे सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
मधुबन के बस्ती वर्सी निधियाव में जन चौपाल को संबोधित करते भाजपा नेता भरत। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी गावों में भाजपा ग्राम चौपाल लगा रही है। चौपाल 11 मार्च से 18 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा जिला सह संयोजक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सभी पंचायत वार्डों में अपनी रणनीति के अनुसार संयोजक और प्रभारी घोषित कर दिए हैं। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराकर उन्हें अपने क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने सहरोज वार्ड के अंतर्गत युसुफपुर में ग्राम चौपाल को संबोधित किया। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक गांवों के हर घर तक पहुंचें। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएंगे। 18 मार्च को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी गोंठा तथा अलीनगर में ग्राम पंचायत में पार्टी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता चौपाल लगाकर जनता से रूबरू होंगे। साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ व युवा नेताओं को 671 ग्राम सभाओं में चौपाल की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें