फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम रहा मऊ-बलिया राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। रक्षाबंधन के पर्व पर जिले भर में कई मार्गों पर दिन भर कई बार जाम की स्थिति देखने को मिली। दोपहर के समय कई मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा दिखाई दिया। मऊ-बलिया राजमार्ग के अदरी मोड़ पर रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब अचानक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। हालांकि रक्षाबंधन को लेकर मार्ग से गुजर रहे काफी संख्या में लोग भीषण गर्मी, धूप और उमस के कारण परेशान दिखे। लोग जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते दिखे, लेकिन वाहनों के बेतरतीब तरीके से दोनों तरफ मार्ग पर फंसने के कारण जाम काफी देर तक लगा रहा। हालांकि काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों के किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सड़क पर निजी व सरकारी बसों से यात्रा करने वालों की संख्या काफी अधिक देखने के मिली। इसी बीच किसी कारण से अदरी मोड़ के पास जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ एक किलोमीटर से लम्बा जाम लग गया। मोड़ पर एक साथ काफी संख्या में वाहन पहुंचने के कारण जाम और बढ़ता गया। लगभग ड़ेढ़ घंटे से अधिक समय तक लोग फंसे रहे। धूप और भीषण उमस के कारण लोग काफी परेशान दिखाई दिए। कई लोग जाम खत्म कराने के लिए वाहनों के व्यवस्थित करते दिखाई दिए। लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें