फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 6 से 28 मार्च तक चलेगी मऊ अंबाला-मऊ साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व पर पंजाब से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ-अंबाला-मऊ (05301/05302) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन मऊ जंक्शन से 6 से 27 मार्च तक हर बृहस्पतिवार को और अंबाला कैंट से 07 से 28 मार्च को हर शुक्रवार को चार फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ जंक्शन-अम्बाला कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05301) छह से 27 मार्च तक हर बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन से सुबह चार बजे से निकलेगी और बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत जंक्शन से दूसरे दिन रात के 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन (05302) अगले दिन शुक्रवार की भोर में 1:40 बजे निकलकर इसी रास्ते मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें