फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ प्रशासन ने मुख्तार गिरोह के 11 बदमाशों को किया जिला बदर, संस्तुति रिपोर्ट डीएम को पूर्व में भेजी गई थी  

Sat, 27 Feb 2021 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ पुलिस की तरफ से पूर्व में की गई कार्रवाई पर सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार को मुख्तार अंसारी गिरोह से ताल्लुक रखने वाले 11 बदमाशों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया।  पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग से ताल्लुक रखने वाले 11 बदमाशों को जिला बदर की संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को पूर्व में भेजी गई थी।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद शनिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सभी को जिला बदर करने का आदेश जारी किया। इनमें कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव निवासी दिव्यांशु राय, सहरोज निवासी अंकुर राय, अखंड राय, मनीष राय, विशाल राय, विशाल राय और फुलेरपुरा निवासी कैफायतुल्लाह को छह माह के लिए तथा चंद्रविजय राय को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया। शहर कोतवाली के अलाउद्दीनपुरा निवासी मो. अजमल कुरैशी, मो. शकील अहमद को तथा एक अन्य शकील को 4 माह के लिए जिला बदर किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें