फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित एमएलसीका किया गया स्वागत

विज्ञापन
नगर के फातिमा मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहिन शिक्षक संघ के तत्वाव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी लाल बिहारी यादव का नगर के एक मैरिज हाल में जिलाध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षक विरोधी है। 22 फरवरी को सदन में जो बजट आया है उसमें वित्तविहीन शिक्षकों और विद्यालयों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि मैंने 19 फरवरी को सदन में प्रदेश के 21000 वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्या को मजबूती से उठाया था। इसके बावजूद सरकार द्वारा शिक्षकों पर ध्यान नहीं दिया गया कि सामने अपनी सरकार बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। कहा कि मैंने सड़क पर 17 वर्षों तक संघर्ष किया है और सदन में भी संघर्ष कर रहा हूं। शिक्षकों के सामने अब एक ही वक्त विकल्प बचा है, वह जाति बिरादरी धर्म मजहब पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर अपने मानदेय के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही संभव है। स्वागत समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि लाल बिहारी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी से चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया कि शिक्षक समाज और प्रबुद्ध वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ हैं। स्वागत समारोह को सीताराम यादव, डॉ राम गोविंद प्रजापति, राम मदन यादव, राम नयन त्यागी, लहरी सिंह, साधू यादव, सूर्यभान यादव, लालचंद यादव, अमन अहमद, धीरज यादव आदि ने संबोधित किया। समारोह में लक्ष्मण यादव, राजकिशोर प्रसाद, गामा प्रसाद, सुरेंद्र यादव, चौहान जयेंद्र यादव जाकिर हुसैन रविंद्र सिंह बुधराम यादव राजकिशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें