सिद्धार्थ नगर जिले के मदनपुर निवासी मुकेश त्रिपाठी (41) पुत्र प्रेमनारायण वाराणसी से ट्रेलर पर बालू लाद कर गोरखपुर के लिए निकला था। रविवार की भोर करीब चार बजे वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-नदवासराय स्थित फोरलेन के पास बने अंडरपास ब्रिज के पास पहुंचा था कि झपकी आने के चलते और तेज रफ्तार होने के चलते चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने खड़ी ट्रक से टकरा गया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन पर बने अंडरपास ब्रिज के नीचे खड़े ट्रक से बालू से लोड ट्रेलर रविवार की भोर में टकरा गया। भीषण भिड़त में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने क्षतिग्रस्त मलबा से ट्रेलर चालक और परिचालक को बाहर निकाला और अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर जिले के मदनपुर निवासी मुकेश त्रिपाठी (41) पुत्र प्रेमनारायण वाराणसी से ट्रेलर पर बालू लाद कर गोरखपुर के लिए निकला था। रविवार की भोर करीब चार बजे वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-नदवासराय स्थित फोरलेन के पास बने अंडरपास ब्रिज के पास पहुंचा था कि झपकी आने के चलते और तेज रफ्तार होने के चलते चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने खड़ी ट्रक से टकरा गया। फलस्वरूप ट्रेलर का अगला हिस्सा केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।जिसमें दबकर चालक मुकेश त्रिपाठी और परिचालक दब गए।
दोनो वाहनों में जोरदार टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुचे कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी हमराहियों के साथ ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन को मशक्कत के बाद तोड़ कर चालक मुकेश त्रिपाठी तथा परिचालक राममिलन यादव को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मृतक के पास मिले कागजात एवं मोबाइल से ट्रेलर मालिक के साथ परिजनों को सूचना दिया।गांव से आये परिजनों ने बताया कि मुकेश त्रिपाठी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे है।