फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: आगे निकलने की होड़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Wed, 19 Apr 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

लखनऊ निवासी अमित गिरी 30 पुत्र अशोक अपने साथी अमित यादव पुत्र विन्ध्याचल निवासी बिंद्रावन लखनऊ के साथ फिगो कार से आजमगढ़ को आ रहे थे। अभी यह लोग सरायलखंसी के इटौरा अहीलाद गांव के समीप पहुँचे थे कि आगे जा रहे एक वाहन से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
Mau Accident: आगे निकलने की होड़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलखंसी थाना के इटौरा अहीलाद गांव के पास मंगलवार को देर रात ग्यारह बजे बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई।हादसे में कार चला रहा युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पेज पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ

जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अमित गिरी 30 पुत्र अशोक अपने साथी अमित यादव पुत्र विन्ध्याचल निवासी बिंद्रावन लखनऊ के साथ फिगो कार से आजमगढ़ को आ रहे थे। अभी यह लोग सरायलखंसी के इटौरा अहीलाद गांव के समीप पहुँचे थे कि आगे जा रहे एक वाहन से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन

मऊ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार की स्पीड इतनी थी कि डिवाइडर से टक्कर होने के बाद 100 मीटर दूर जा गिरी।हादसे में कार चला रहा युवक की मौत हो गई है, जबकि सवार अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने घायल को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ सरायलखंसी एस एन राय मौके पर गए और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इस संबंध में एसओ ने बताया कि पुर्वाचल एक्सप्रेसवे पर कार  दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है।जिसकी हालात नाजुक देख कर डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें