UP News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भोपतपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से दो मड़ई में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में मड़ई में बंधे तीन पशुओं की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में पीड़ित का लगभग एक लाख रुपये से ऊपर का बड़ा नुकसान हो गया है। वहीं, झोपड़ी के पास सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।
पीड़ित मुनीब चौहान ने बताया कि वह बीती रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद मड़ई के बगल में बनी झोपड़ी में सोने चला गया था। करीब एक बजे अचानक दोनों मड़ई में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।