दरवाजे पर हुए हादसे में मां और बेटी की मौत के बाद घायल मृतक गोल्डी की दादी चारपाई पर कराहती रही। सोमवार की देर रात को पोस्टमार्टम होने के बाद मां और बेटी की अर्थी एक साथ गांव से उठी। पोस्टमार्टम हाउस से शव आने और शव यात्रा के दौरान परिजनों के चीत्कार और करुण क्रंदन से हर आंखें नम हो गईं। गाजीपुर के मुक्ति धाम पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
क्या बोले अधिकारी
ग्रामीण मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने पर आए थे। उनको बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में घंटों की वार्ता के बाद सभी लोग घर गए। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
-कृष राजपूत, सीओ सीटी