मऊ के कोपा कोहना गांव स्थित घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ आग देख वो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को छत पर लेकर चला गया। छत से फायर बिग्रेड को सूचना दी और शोर मचाया। थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के मदद से किसी प्रकार सभी को बचाया गया। इस दौरान अनमोल (2) , मनोज (45) , प्रमोद बरनवाल (36) घायल हो गए।
आग बुझाने के दौरान मकान में रखे तीन सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा करीब 30 लाख का समान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य और क्षेत्राधिकारी घोसी राजीव प्रताप सिंह पहुंचे थे।