फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोशल मीडिया पर विवाहिता की साझा की अश्लील तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को बदनाम करने के लिए दो युवकों ने पहले तो सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आइडी बनाई फिर उसकी अश्लील तस्वीर साझा कर दी।
विज्ञापन

विवाहिता की एक माह पहले ही शादी हुई है, जैसे ही इसकी जानकारी उसके भाई को हुई तो उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोपागंज थाना में तहरीर दी। भाई ने बताया कि उसकी बहन की एक माह पहले ही शादी हुई है। बताया कि उसे पता चला कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो रही है।
बताया कि जब उसने जांच की तो पता चला कि इस मामले में गांव के एक युवक के साथ दोहरीघाट का एक युवक शामिल है। इस पर जब वह गांव के युवक के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उससे गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित युवक ने दोनों आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोपागंज एसओ विजयप्रकाश मौर्या का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें