फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी के छह महीने बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतक अस्का चौहान - फाइल फोटोडेराघाट भिखारीपुर में शनिवार की सुबह मौत हुई
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेराघाट भिखारीपुर गांव में शनिवार की सुबह अस्का चौहान (21) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटना के बाद पति घर से भाग गया। मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए और कार्रवाई की मांग की। साथ ही शव ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


आजमगढ़ थाना कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी पिता दुक्खी चौहान ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने पति हरिश्चंद्र चौहान, ससुर सुरेश, सास ससुम, चाचा ससुर दिनेश, ननद प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुक्खी चौहान ने बताया कि उनकी बेटी अस्का चौहान और हरिश्चंद्र कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम पर हुई थी। बेटी की शादी 7 मई को डेराघाट गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान के साथ प्रेम विवाह किया था। बाइक और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। विदाई से पहले पति से फोन पर कई बार विवाद हुआ था। शुक्रवार को पति हरिश्चंद्र उसकी विदाई कराकर ससुराल लाया था। शनिवार की सुबह फोन से अस्का की मौत की सूचना मिली।

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें