फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विवाहिता को घर से निकाला, वायुसैनिक सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव निवासी आकांक्षा सिंह की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात पति अनुराग सिंह, शीला, दीव्या, ओमकार सिंह और प्रदीप सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, आकांक्षा सिंह की शादी 11 जुलाई 2024 को हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अनुराग सिंह से हुई थी। अनुराग सिंह हैदराबाद में वायुसेना में कार्यरत हैं। वह घर पर सास शीला और ननद दीव्या के साथ रहती हैं।
आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद सास शीला और ननद दीव्या, ससुर ओमकार सिंह और ननदोई प्रदीप सिंह मायके से कार खरीद कर लाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर वे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। पति से शिकायत करने पर उन्होंने भी परिवार के लोगों का साथ दिया। आरोप है कि सभी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें