फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने किया सुसाइड: सात महीने पहले हुई थी शादी, घर में फंदे से लटककर दे दी जान; पड़ोसियों ने बताई ये वजह

Wed, 03 Jan 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

महिला की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों सहित परिवार वालों से घटना को लेकर पूछताछ की। पड़ोसियों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता ने टीनशेड के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता को फंदे से लटकता देख जब तक घरवाले उसे बचाने के लिए दौड़कर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव का फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के गौहरपुर गांव निवासी सरिता (24) की शादी बीते वर्ष मई माह में कोपागंज थाना के बसारथपुर गांव निवासी गुलशन से हुई थी। बुधवार को उसका शव घर के अंदर एक कमरे में लटकता पाया गया। सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोगों ने विवाहिता को घर में नहीं देखा तो उसे खोजने लगे। तभी अचानक उस पर नजर में पड़ी तो फंदा लगाकर वह लटकती मिली। परिजन उसे उतारते उसके पहले उसकी मौत हो गई थी। 

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर कुर्थी जाफरपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार सरोज पहुंचे। मृतका के पति और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ सहित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मृतक का पति गुलशन डांसर है, आयोजनों में डांस कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं गांव के लोगों का कहना था कि पति और पत्नी में शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे विवाहिता नाराज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें