फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज में फॉर्च्यूनर नहीं मिली तो विवाहिता को पीटा, गर्भपात कराने का बनाया दबाव; घर से निकाला

Mon, 21 Sep 2026 01:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दहेज में फॉर्च्यूनर नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा गया। आरोप है कि प्रताड़ित करने के साथ ही उसे जान से मारने की कोशिश की गई। मामले में पति और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में विवाहिता को फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने असरफी नगर, फेज मढ़ाव निवासी अंजली पाठक की तहरीर पर पति दिग्विजय पांडेय और ननद चंद्रमा पांडेय के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अंजली की शादी 18 फरवरी 2022 को गोरखपुर निवासी दिग्विजय पांडेय से से हुई। मायके से दो लाख रुपये, गृहस्थी का सामान और सोने के आभूषण दिए गए थे, इसके बावजूद पति, सास, ससुर और ननद उसे नकदी और फॉर्च्यूनर की मांग करते और इनकार करने पर प्रताड़ित करते थे। 

आरोप है कि एक बार पति मायके पहुंचा और दरवाजा पीटकर घर में घुस आया। उसने खिड़की का शीशा तोड़कर टूटे हुए कांच से हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी देने पर पति ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी मिशन 2027: घोसी से बसपा ने अजय जायसवाल को बनाया प्रत्याशी, महासम्मेलन में हुआ नाम का ऐलान

पांच माह पूर्व उसने एक पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल पहुंचे पति, सास और ससुर ने बच्चे को अपना मानने से इन्कार करते हुए उसके चरित्र पर आरोप लगाए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

17 लाख रुपये दहेज का आरोप
शादी के छह माह बाद विवाहिता ने ससुरालवालों पर 17 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने पति शशांक गुप्ता, ससुर धीरज गुप्ता, सास आरती और ननद वैष्णवी व यशश्वी समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के मुताबिक, उसकी शादी 11 मार्च 2026 को शशांक गुप्ता से हुई। शादी में नकदी और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पहुंचने के बाद 17 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें