फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मिशन 2027: घोसी से बसपा ने अजय जायसवाल को बनाया प्रत्याशी, महासम्मेलन में हुआ नाम का ऐलान

Mon, 21 Sep 2026 12:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में बापू इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित बसपा महासम्मेलन में अजय जायसवाल को घोसी से प्रत्याशी घोषित किया गया। इस दौरान नाम का ऐलान होते ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। 
विज्ञापन
बसपा महासम्मेलन में अजय जायसवाल को घोसी से प्रत्याशी घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता महासम्मेलन में चुनावी तैयारियों का शंखनाद किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में घोसी विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


महासम्मेलन को लेकर सुबह तड़के से ही कोपागंज और आसपास के क्षेत्रों से बसपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक बापू इंटर कॉलेज का मैदान कार्यकर्ताओं से भर गया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से सभा स्थल पर माहौल जोशीला बना रहा।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

प्रत्याशी की घोषणा पर दिखा उत्साह
सम्मेलन के दौरान घोसी विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। प्रत्याशी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, ओंकार शास्त्री, इंदल राम, सलीम अंसारी, अरशद जमाल, जितेंद्र गोयल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बापू इंटर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें