फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार पड़ा 24 लाख की लागत से बना मंडी समिति का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर लाखों खर्च हुए, लेकिन वह कार्य आम जनता के लिए सुविधा के नाम पर सफेद हाथी साबित हो रहा है। क्षेत्र के चालिसवां गांव में सात साल पहले निर्मित मंडी समिति का भवन और चबूतरा इस समय आवारा पशुओं और खानाबदोश लोगों और मजदूरों की शरणस्थली बना हुआ है। इसका निर्माण उत्पादों, वस्तुओं, अनाज और सब्जियों की बिक्री के उद्देश्य से बनाया गया था।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के चालिसवां गांव में 2015 में मंडी समिति के लिए भवन और नीलामी चबूतरा की मंजूरी मिली थी। इसके लिए शासन से 24 लाख का बजट भी पास हुआ था। इस धन से मंडी समिति का निर्माण किया गया है। भवन के नाम पर पांच दुकानें और सामने नीलामी चबूतरा बना है। विकास के नाम पर इसका प्रचार प्रसार भी किया गया, लेकिन अब यह विकास कार्य जनता के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। यहां निर्मित पांच दुकानों को मामूली मासिक किराया पर नीलाम किया गया था। उन दुकानों में अनाज और सब्जियों आदि की बिक्री की जगह पर नीलामी लेने वाले दुकानदार अन्य कार्य करने वाले लोगों को किराया पर देकर फायदा कमा रहे हैं। इस स्थान पर मंडी लगाने की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक इसका संज्ञान नहीं है। विधानसभा चुनाव के बाद इस समस्या का संज्ञान लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें