फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Election Result: आज आएगा जनादेश, खुलेगा वोट का पिटारा, होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कृषि मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी जाएगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मतगणना स्थल पर हर विधानसभा वार 14-14 काउंटर बनाए गए हैं। वोटों की गिनती के समय प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी के सिर्फ एक ही एजेंट को रहने की इजाजत रहेगी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभा वार चार मतगणना हाल बनाये गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना स्थल के प्रत्येक गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्याशियों और एजेंटों की गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था बलिया रोड पर तथा मतगणना कार्मिकों हेतु गेट नंबर एक के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मीडिया एवं प्रत्याशियों, एजेंटों के लिए गेट नंबर तीन का चयन किया गया है। यह लोग गेट नंबर तीन से ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे। गेट नंबर तीन के सामने ही मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है, जहां पर उनके बैठने एवं सजीव प्रसारण देखने हेतु एलईडी की व्यवस्था की गई है। सभी अधिकारी, मतगणना कर्मी मतगणना स्थल पर गेट नंबर दो से प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना के लिए 224 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य गेट के अलावा विधानसभा वार हालों में भी लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है, जिससे सूचनाओं का प्रसार किया जा सकेगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे कर्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन मतगणना शुरू होने के पूर्व ही की जाएगी। इस दौरान समस्त सामान्य प्रेक्षक भी उपस्थित रहेंगे। तृतीय रेंडमाईजेशन के उपरांत मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के टेबल का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि मतगणना कर्मी सुबह छह बजे अपने निर्धारित टेबल पर उपस्थित हो जाएंगे, जिससे समय से मतगणना कार्य प्रारंभ हो सके। मतगणना कार्य से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोगों के लिए मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है, अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें