स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नगर के बड़ागांव उत्तरी मुहल्ले में एक महिला की बकरी खेत में जाने पर दबंगों ने मां-बाप और उनकी दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बड़ागांव उत्तरी मुहल्ला निवासिनी गुड़िया की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार नगर के बड़ागांव उत्तरी मुहल्ले में रविवार की देर रात में खेत में बकरी चली जाने की बात को लेकर गांव के ही रामविलास , बबलू एवं डब्लू, पिंटू, अंकित एवं ममता पत्नी बबलू ने ईंट पत्थर और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब मां सुनीता ओर पिता सहादुर बाहर निकले तो हमलावर उन्हें भी मारने पीटने लगे। बचाने आयी पुत्री गुड़िया एवं अनुराधा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने गुड़िया की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।