फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर किया हमला, एक नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित सुखापट्टी के पास पर मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपने पांच साथियों के साथ भाजपा नेता की गाड़ी पर पथराव कर दिया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने भाजपा नेता के एक सहयोगी की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर बोलेरो से फरार हो गए। जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह परदहां भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हैं ने बताया कि वह मंगलवार को अपने विद्यालय के कार्य से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर गए हुए थे। वापस घर लौटने के दौरान मंगलवार की रात नौ बजे के करीब ताजोपुर गांव स्थित सुखापट्टी के पास पहुंचे तभी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा देख सुखापट्टी निवासी राहुल कुमार यादव ने अपने पांच साथियों के साथ उनकी गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया जब प्रशांत सिंह के सहयोगियों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया जिसमें दीपक सिंह निवासी डुमरांव को गंभीर चोटें आई हैं। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया हैं। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी राहुल यादव निवासी सुखापट्टी और पांच अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया हैं जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें