फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रायपुर जंक्शन पर ट्रेन से कट कर मौत, घर पर राह ताक रहे थे मासूम

विज्ञापन
मृतक संकटा लाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी शंकटा लाल (32) की बृहस्पतिवार रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जंक्शन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन राजयपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

शंकटा लाल माता-पिता की इकलौती संतान थे। रायपुर में किसी निजी कंपनी में काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की रात 9:41 बजे रायपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म-5 से सारनाथ एक्सप्रेस (15160) खड़ी हुई। ट्रेन निकलने वाली थी, जल्दबाजी में चढ़ने के दौरान पैर फिसला और ट्रेन की चपेट आने से मौके पर मौत हो गई। सारनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी आने वाले थे, फिर वहां से दूसरी ट्रेन से मऊ या मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचते। रेलवे पुलिस बल ने घर फोन करके उनकी मौत की सूचना दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रेन में बैठने से पहले उन्होंने पत्नी पूजा और बच्चों से बात कर घर आने की सूचना दी थी। घर पर बेटा प्रांजल (8) और कार्तिक (5), पिता त्रिवल्ली प्रसाद बेसब्री से पिता के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें