फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान बना, पर सुरक्षा बड़ी चुनौती

Tue, 12 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित परदहां मिल के पीछे हुए पौधरोपण के बाद तार से की गई बैरिकेटिंग।
विज्ञापन
 विश्व कीर्तिमान बनाने को सोमवार को प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जाने के क्रम में जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक लगभग चार लाख पौधे रोप तो दिए गए लेकिन अब इसकी सुरक्षा को लेकर कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। विभाग का दावा है कि जिस प्रकार के जनजागरुकता से यह कीर्तिमान बनाया गया है उसी प्रकार से इन पौधों को बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। लगाए गए पौधों की ढाई साल तक निगरानी का विभाग दावा कर रहा है तो सभी स्थानों पर एक-एक गार्ड सहित कांटेदार बाड़ लगाकर बैरिकेटिंग कर सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को लगाए गए  पौधे सुरक्षित तो मिले लेकिन आगामी कुछ दिनों बाद यह सुरक्षित रह पाएंगे इसकी गारंटी को लेकर संशय दिख रहा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट संपूर्ण प्रदेश में 11 जुलाई 2016 को एक दिन में 5 करोड़  पौधों का रोपड़ करके विश्व रिकार्ड स्थापित करने के क्रम में वन विभाग ने सोमवार  को जिले      के 136 स्थानों पर 392798 से अधिक पौधों का रोपड़ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने परदहां मिल के समीप रेलवे के किनारे आठ एकड़ में फैले भूमि से शुरू हुआ। लगाए गए पौधों में 195000 पौधे फलदार लगाए जिसमें लगभग 15 हजार  आम, 65 हजार पीपल, 35 हजार गूलर, 60 हजार नीम, 15 हजार पाकड़, 10 हजार  महुआके लगाए गए। मंगलवार को जिन स्थानों पर पौधे लगाए गए थे वह हालांकि सुरक्षित तो मिले लेकिन अभी पूरी तरह उनकी सुरक्षा व्यवस्था ना होने से उनके नष्ट होने का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें