फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बड़ी वारदातः आभूषण सप्लायर से पांच लाख के गहने की लूट, विरोध करने पर मारपीट

Wed, 21 Jul 2021 07:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले में दिनदहाड़े आभूषण सप्लायर से लूट की घटना घटी। घटनास्थल को लेकर रानीपुर चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र से बाहर की बता रही थी। 
विज्ञापन
मऊ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को दो बाइक पर सवार चार असलहाधारी बदमाशों ने एक युवक से पांच लाख रुपये के सोने आदि के आभूषण लूट लिए। मुहम्मदाबाद चिरैयाकोट मार्ग पर नेवादा पुलिया के पास ये घटना दोपहर तीन बजे की है। घटनास्थल को लेकर रानीपुर चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र से बाहर की बता रही थी। समाचार लिखे जाने तक तक पीड़ित की एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी गोलू पुत्र मुन्ना सर्राफा कारोबारियों को आभूषण आपूर्ति का काम करता है। बुधवार को वह मेहनाजपुर बाजार से बाइक की डिग्गी में आभूषण रखकर ला रहा था। इस दौरान चिरैयाकोट-करहां रोड पर नेवादा पुलिया के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलू को ओवरटेक कर धक्का मार कर गिरा दिया।

इस दौरान बदमाश बाइक की डिग्गी तोड़कर सामान निकालने लगे। मुन्ना ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहा की मुठिया से मारकर गोलू को घायल कर दिया। बदमाशों ने उसकी मोबाइल छीन कर फेंक दिया और दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल तीन थाना क्षेत्र के सीमा पर बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घटनास्थल के रानीपुर थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। गोलू के अनुसार बदमाश लगभग पांच लाख रुपयों के गहने लूट ले गए हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह का कहना है कि उन्हें छिनैती की घटना की जानकारी नहीं हैं। यह घटना उनके सर्किल के बाहर जहानागंज थाना क्षेत्र की हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें