फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दधीचि ने जनकल्याण के लिए अपना शरीर त्याग दिया : पं. प्रवेश दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में नगर के हिंदी भवन के सभागार में युवा ब्राह्मण महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रवेश दत्त भारद्वाज ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें महर्षि दधीचि से प्रेरणा लेनी चाहिए। महर्षि दधीचि ने जनकल्याण के लिए अपने शरीर का त्याग कर दिया था। रामराज की तरह राजधर्म से देश में रामराज की स्थापना हो सकती है। इतिहास गवाह है कि बाह्मण कभी जातिवादी नहीं रही है। महर्षि दधीचि के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और देश के लिए आगे आने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महासंघ मंजू बाला एडवोकेट ने कहा कि बच्चों को तामसी चीजों से दूर रखिए शक्ति को अर्जित कीजिए टेक्नोलॉजी का ज्ञान बांटिए खुद मजबूत बनिए।
विज्ञापन

डॉ. एससी तिवारी ने आज की तपस्या ज्ञान, जन, धन शक्ति अर्जित करना है। राष्ट्रवादी युवक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञाता रहा है। वर्तमान में ब्राम्हण अपने कर्मों से भटक रहा हैं। ब्राह्मण एकजुट हों सभी एक दूसरे का सम्मान करें। समारोह को केके मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद उपाध्याय आदि कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम को अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए शर्वेश पांडेय, केके मिश्रा, ऋषिकेश पांडेय, विनय द्विवेदी, सर्वेश दूबे, दीपक महाराज, अनिल मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, डाॅ. एके मिश्रा आदि को सम्मानित किया। इस दौरान अखंड प्रताप पांडेय, मकसूदन त्रिपाठी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता पंकज चौबे तथा संचालन रमन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें