फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महाराजा सुहेलदेव ने मसूद गाजी को चटाई थी धूल

विज्ञापन
घोसी में महाराजा सुहेलदेव के  विजय दिवस के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के परिसर से बुधवार को महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम और विचारों से लोगों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मझवारा मोड़, सिनेमा हॉल, ब्लॉक घोसी, तहसील मुख्यालय होते हुए मधुबन मोड़, बड़ागांव होते हुए धरौली मोड़ पहुंच कर संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी शक्ति सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की ऐतिहासिक जीत के सम्मान में मनाया जा रहा है।
उन्होंने 10 जून 1034 को बहराइच में आक्रांता सालार मसूद गाजी को परास्त किया था। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रवेश राजभर ने कहा कि राजभर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के आजादी से लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के निराकरण में अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर संजय राजभर, मुखराम राजभर, लल्लन राजभर, अखिलेश राजभर, नीतीश राजभर, ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजभर, डब्लू, मोतीचंद राजभर, रूपेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव: सुभासपा की तरफ से मधुबन तहसील क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित पार्टी कार्यालय पर महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं से मातृभूमि की रक्षा कर सामाजिक एकता की मिसाल कायम की थी। उनके आदर्श आज भी सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह को विधानसभा प्रभारी संतोष पांडेय, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर राजभर, अखंड सिंह, सुभाष चौहान, अभय, रोहित राजभर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें