फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को चाकू मारकर नगदी एवं अंगूठी लूटी

Tue, 24 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार कर निमंत्रण में जा रहे पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 25 हजार नगदी सहित सोने की चैन और अंगूठी लूट लिया। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें मधुबन स्थित अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पूर्व प्रधान का बयान लिया और जांच में जुटी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के खिरिकोठा निवासी अरुण कुमार मल्ल (40) 2005 से 2010 तक सुलतानपुर बारहगांवा (मधुबन) ग्राम प्रधान रहे। सोमवार को अपने गांव खिरिकोठा से प्रचार करके लगभग सात बजे एक मित्र के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।


रास्ते पर सुनसान इलाके में अरहर में छिपे दो बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी जांघ और हथेली पर गहरे जख्म हुए हैं।


 हमलावर उनकी जेब से लगभग 25 हजार रुपये और सोने की चेन और दो अंगुठी लेकर भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंचदेव सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है मामले में खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें