फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने में लुटवा दी बहू की अस्मत

Tue, 24 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में सास द्वारा अपनी ही बहू की अस्मत का सौदा करने का मामला प्रकाश में आया है। बलात्कार की घटना के छह बाद कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को पीड़िता बहू ने अपनी सास और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन



पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उसकी सास गाँव के ही एक व्यक्ति के कर्ज तले दबी हुई थी। करीब छह माह पूर्व उस व्यक्ति के दबाव में वह अपनी बहू पर उससे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़िता ने पति से शिकायत की तो उसने मां का ही पक्ष लिया और ऐसा करने के लिए वह भी दबाव बनाने लगा।


करीब छह माह पूर्व पति और सास दोनों ने मिल कर उस व्यक्ति को जबरदस्ती घर में घुसा दिया और उसने पीड़िता से बलात्कार किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया और किसी से कुछ बताने पर उसे जान से  मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन



 दुबारा संबंध के बदले उसे रुपये देने का लालच भी दिया जाता रहा। कुछ दिनों बाद वह बहाने से मायके आ गई और इस बात की जानकारी अपने माता पिता को दी। मायकेवालों की पहल पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई।


 करीब छह माह पुराने इस मामले में चार दिन पूर्व न्यायालय के आदेश पर सोमवार को तीनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में थानाध्क्ष मधुबन पंच बहादुर  का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें