Lok Sabha Election: मतदाता जागरूकता रैली नगर के ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा घनी बस्ती से होते हुए वापस नर्सिंग स्कूल पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर लेकर रैली में चल रहे थे।
नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर एसडीम सदर सुमित सिंह और स्कूल के प्रबंधक डॉ मनीष राय ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह रवाना किया।
स्कूल के प्रबंधक डॉ मनीष राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर शुक्रवार की सुबह स्कूल से रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी का परम कर्तव्य है मतदान से हम एक सशक्त सरकार चुन सकते हैं ऐसे में हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।