फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गलती से चालू देहात फीडर पर पहुंच गया, करंट की चपेट में आया लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स के पास सोमवार को टूटे बिजली के तार को जोड़ने के दौरान एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। गनीमत रही कि करंट लगने के दौरान समय रहते उसका हाथ तार से छूट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल लाइनमैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात 48 वर्षीय लाइनमैन राजकुमार सोमवार को टाटा मोटर्स के पास टूटे बिजली के तार को जोड़ने के लिए शहरी क्षेत्र का शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि वह गलती से देहात फीडर की विद्युत लाइन पर पहुंच गया। जैसे ही उसने तार जोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही राजकुमार छटपटाने लगा। इसी दौरान किसी तरह उसका हाथ तार से छूट गया और वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें