फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केदारनाथ धाम गए किशोर को दोस्तों ने रास्ते में छोड़ा, अमरोहा जिले में वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद चिरैयाकोट थाना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा करते उसके परिजन 
विज्ञापन
चिरैयाकोट। पांच दोस्तों के साथ केदारनाथ गए चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ताजपुर मोहल्ला निवासी गुमशुदा मिथिलेश (15) की अमरोहा में 14 अगस्त की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोस्तों ने बताया कि दर्शन कर लौटते समय दोस्त उसे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे एक ढाबे पर छोड़कर घर चले आए थे।
विज्ञापन

रविवार को बेटे की मौत की सूचना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शाम को परिजन थाने पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
ताजपुर मोहल्ला निवासी सुकुल ने बताया कि उनका मूक बधिर बेटा मिथिलेश बीते 10 अगस्त को अपने पांच दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम के लिए निकला था। सभी दोस्त 15 अगस्त तक घर लौट आए, लेकिन मिथिलेश नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों के पूछने पर दोस्तों ने बताया कि वह मेरठ जिले में कहीं गुम हो गया है। मां कुंती की तहरीर पर 24 अगस्त की रात पुलिस ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी विपिन, लकी, अंशु, संदीप और शुभम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
चिरैयाकोट पुलिस गुमशुदगी के संबंध में फोटो चस्पा कर अमरोहा से लौटी थी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13 अगस्त की रात उन्होंने सैदनंगली थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर रुककर खाना खाया था। मिथिलेश कार में काफी शरारत कर रहा था। उसे डराने के लिए वे लोग उसे ढाबे पर ही छोड़कर कुछ आगे निकल गए। वापस जाकर देखा तो वह वहां नहीं था। खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो वे घर लौट आए। आरोपियों के बताए पते के आधार पर छह दिन पहले चिरैयाकोट थाने के उपनिरीक्षक और कांस्टेबल परिजनों के साथ सैदनंगली थाने के उस ढाबे पर पहुंचे। मिथिलेश की फोटो दिखाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस टीम ने वहां दीवारों पर मिथिलेश की गुमशुदगी के संबंध में फोटो चस्पा कराई और लौट आई।
पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने वाले ने दी मौत की सूचना
चिरैयाकोट एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि अमरोहा के सैदनंगली थाना क्षेत्र के हसनपुरके पास 14 अगस्त की रात गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से कुचलकर मिथिलेश की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिस व्यक्ति ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया था, उसने फोटो देखकर उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पोस्टर पर लिखे नंबर पर फोन कर चिरैयाकोट पुलिस को मौत की सूचना दी। उसने बताया कि मौत के बाद शव तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा। किसी के द्वारा खोजबीन नहीं होने पर अमरोहा की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम खोजबीन कर रही थी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की जा रही है। - विजय प्रकाश मौर्य, थानाध्यक्ष, चिरैयाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें