फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से 24 गांवों में ठप है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में रविवार को आई आंधी हुई तकनीकी गड़बड़ी से 24 गांवों में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से परेशानी हो रही है। कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के गुलौरी फीडर से मुबारकपुर, धर्मांगतपुर, गुलौरी, इटैली, पहदेवाजीत, विसुकिया, रतनपुरा, भुङसुरी, नगवां, सिधवल, पिपरसाथ, खिल्ला, बीबीपुर, दतौड़ा सहित 24 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार को आई आंधी के चलते रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट होने से गुलौरी फीडर से संबद्ध 24 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोग गर्मी व उमस से रात में सो नहीं पा रहे हैं। मंगलवार की अपराह्न बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी आने से बिजली गुल होना आम बात हो गई है। लगातार दो दिनों के बाद भी उपकेंद्र मेें आए फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका है। बिजली गुल रहने से पेयजल के लिए भी समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि बिजली गुल होने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। सिंचाई के अभाव में सब्जी तथा चारा की फसल सूख रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब बहाल नहीं किया गया तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। एसडीओ भानुप्रताप का कहना था कि फॉल्ट खोजा जा रहा है। जल्द ही फाल्ट ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें