मऊ। विधान परिषद सदस्य निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों की। डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सभी चुनावी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से ही निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहने को कहा गया। निर्वाचन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।