लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार की हत्या व उसके बाद अधिवक्तओं के ऊपर हुए बर्बर लाठी चार्ज की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बैठक कर घटना की निंदा किया।
तथा दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लाठी चार्ज के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा राज्यपाल को संबोधित अपनी तीन मांगों का एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार की हुई हत्या तथा उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज की घटना की निंदा की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता शमसुल हसन व संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया।
इस मौके पर राजेश सिंह राज, प्रदीप राय, सत्येंद्रनाथ राय, पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, अमरनाथ सिंह, मकरध्वज यादव, सज्जाद अहमद, हरिनंद चौहान , प्रभुनाथ सिंह, सौरभ कुमार सिंह, मनोज पांडेय, दिनेश सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, दिनंश्वर राय आदि अधिवक्त शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई।
जिसमें उक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। और प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
तथा दोषियों की गिरफ्तारी व मृतक अधिवक्ता के परिजनो की सुरक्षा व 50 लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष बीवी सिंह, महामंत्री अतुल राय, पीएन सिंह, ईश्वरचंद त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
तहसील सदर बार के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना की निंदा करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष अखिलानंद सिंह व संचालन मंत्री अखिलेश श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर अजीतलाल श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष सिंह, अरुण, बालमुकुंद आदि लोग शामिल रहे। तहसील मधुबन व घोसी तथा मुहम्मदाबादगोहना के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना की निंदा की। तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।