फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पूजा की तैयारी

Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।  इसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी  हैं। जिले में करीब 18 स्थानों पर  पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, जहां रखी गई भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन



इसके मद्देनजर सरस्वती पूजन करने की सभी तैयारी करने में भक्त लगे रहेेेे और पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित होने  लगी हैं।


नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला,  सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, जहां भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा।


बसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के अलावा गैर प्रांतों के कलाकारों द्वारा भी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन



 मूर्ति कलाकारों की मानें तो तीन हजार से लेकर 35 हजार रुपये से अधिक  की सरस्वती प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है।  मूर्तिकार संदीप कुमार ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण आर्डर मिलने पर किया जाता है। जितने कीमत की मूर्तियां बनाने का आडर्र मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें