फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था में वामपंथी दलों ने निकाला विरोध जूलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वामपंथी दलों के राज्य व्यापी अपील पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में भाकपा, माकपा भाकपा (माले), इमके, किसान संग्राम समिति, यसयूसीआई (सी) शामिल रहे।
विज्ञापन

जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास के नाम पर सत्ता में आई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हमले, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण, मजदूरों के श्रम कानूनों में संशोधन पर भाजपा सरकार कानून लाई। वक्ताओं ने कहा कि योगी मोदी सरकार जनता के बुनियादी सवालों उर्वरक, बिजली, रोजी-रोटी, व्यापार से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक जातिवादी, धार्मिक उन्माद को चुनावी लाभ के लिए तेज कर रही है।
पूरे देश का श्रमिक वर्ग सरकार के नव उदारवादी निजीकरण की नीतियों के खिलाफ 23-24 फरवरी को देश के सभी श्रमिक संगठन मिलकर संघर्ष करेंगे। वक्ताओं ने धर्म संसद के नाम पर हरिद्वार में अल्पसंख्यक समाज पर खुलेआम हमला करने की अपील किए जाने पर चिंता जताई। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, अब्दुल अजीम खान, राम सोच यादव, बसंत कुमार, शेर मोहम्मद, विनोद राय, राम नवल, राम कुमार भारती, वीरेंद्र कुमार, रामु प्रसाद, त्रिभुवन शर्मा, संजीव, शिव मूरत गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें