फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Fri, 24 Apr 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा के मछली व्यवसायी के साथ विगत 12 अप्रैल को हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने व उन्हें पकड़ने में पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन



हालांकि शक के आधार पर हिरासत में लिए गए युवक को लूट में शामिल होना बताते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया, लेकिन शेष अपराधियों को पकड़ने में अभी तक विफल है।


कस्बा के इदारतगंज मुहल्ला निवासी जनपद के बडे़ मछली व्यवसायी पारस सोनकर से 12 अप्रैल को बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहा के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए।


 पिड़ित की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। व्यापार मंडल के दबाव पर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया था लेकिन दो लगभग 12 दिन बीत जाने के बाद भी घटना में शामिल अन्य बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन



उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता व कांग्रेस नेता महेंद्र सोनकर ने कहा है कि व्यापारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश काे पुलिस का दावा अभी तक हवा में ही है।


 कहा कि पुलिस घटना के बाद कुछ दिनों तक सक्रियता दिखाती है लेकिन बाद में उदासीन हो जाती है। अगर घटना बदमाशों को नहीं पकड़ा नहीं जायेगा तो व्यापार मंडल कभी भी धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें