फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड कर्मियों ने चालक को पीटा

Fri, 24 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर घोसी के बस स्टेशन के समीप टैक्सी स्टैंड कर्मियों ने वसूली को लेकर एक वाहन चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके वाहन के शीशे भी  तोड़ दिए।
विज्ञापन



पिटाई से क्षुब्ध चालक ने वाहन सड़क के बीचोंबीच लगाकर जाम लगा दिया। इससे घंटेभर नगर में जाम लगा रहा।  सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।


बताया जाता है कि दौलतपुर निवासी रमेश अपनी पिकअप पर सब्जी लेकर दोहरीघाट जा रहा था। घोसी में टैक्सी स्टैंड के कर्मियों ने उससे रोककर ठेके का पैसा मांगा तो उसने इनकार कर दिया। कहा कि वह बाहर से सामान लेकर आ रहा है और दोहरीघाट जा रहा है।


इस बात को लेकर कर्मचारियों ने उसे पीटकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर रमेश ने सड़क के बीचाेंबीच वाहन खड़ा कर दिया। इससे मौके पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बड़े वाहनों के आ जाने से घंटे भर तक जाम लगा रहा।  सूचना पाकर मौके  पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटवाया। इधर पुलिस को देखते ही वाहन स्टैंड के कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें