फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरे रह गए दावे, खूब हुई नकल

Thu, 18 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन नकलविहीन परीक्षा कराने के प्रशासनिक दावे की हवा निकलती दिखी। नकल पर नजर रखने के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी। प्रशासनिक शिथिलता के चलते जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफियाओं का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन



 दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रशभन हल कराया गया। हालत यह रही कि परीक्षा के पहले दिन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने पहली पाली  में दो मुन्ना भाई को पकड़ा। बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में 14206 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।


बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने का जिला प्रशासन का दावा फुस्स होकर रह गया। नकल पर लगाम कसने के लिए प्रशासन की ओर से 45 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को कम से कम पांच परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



 लेकिन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध न कराए जाने से नकल रोकने का दावा धरा का धरा रह गया। कई सेक्टर मजिस्ट्रों के पास खुद का चार पहिया वाहन नहीं है। कई सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के यहां चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने की मांग करते दिखे। विभागीय व्यवस्था न होने से सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने कुछ ही परीक्षा केंद्रों का दौरा कर इतिश्री कर लिया।


प्रभारी अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार का कहना था कि बाइक से सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा करना मुश्किल है। चार पहिया वाहन की मांग की गई है। यही समस्या सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रही। यह तो बानगी है।


प्रशासनिक उदासीनता की स्थिति से  नकलमाफिया व्यवस्थित ढंग से नकल कराने में सफल रहे। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल प्रथम पाली हिंदी तथा द्वितीय पाली में इंटर हिंदी  रही। पहली पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने प्रतापी देवी इंटर कालेज घोड़ाडीह मेें दो मुन्ना भाई को पकड़ा।


 एफआईआर करने की संस्तुति की है। पहली पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 65286 में से 14206 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने नेशनल इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना मेें कक्ष निरीक्षक रुखसाना द्वारा दो छात्राओं को नकल कराते पकड़ा। कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर ड्यूटी पर प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें