फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी तहसील में वकीलों ने किया प्रदर्शन, सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने घोसी तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित एक चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिवक्ताओं की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन गई है। आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता और हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का लागू होना अत्यंत आवश्यक है। यह एक्ट न्याय प्रक्रिया से जुड़े लोगों को बिना किसी डर के कार्य करने में मदद करेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश और मंत्री जयहिंद सिंह ने अधिवक्ताओं का नेतृत्व किया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।अधिवक्ताओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक्ट लागू न होने पर वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे। पूर्व मंत्री राजेश सोनकर, बृजेश पांडेय और सतीश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें