फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के विवरण में सुधार के लिए अंतिम अवसर दिया है। विद्यालय स्तर से विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा जाएगा। बोर्ड ने पांच अप्रैल तक समय सीमा जारी की है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 37,506 और इंटरमीडिएट के 39,956 परीक्षार्थी सहित 77,462 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर से संबंधित त्रुटियां सामने आई थीं। परीक्षार्थी इन त्रुटियों को लेकर परेशान हैं।
इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले सुधार का एक और मौका दिया है। परिषद के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को परीक्षार्थियों के विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर आवश्यक संशोधन करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों को 5 अप्रैल 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूचीबद्ध विवरण तीन प्रतियों में जमा करने होंगे। इन प्रतियों में स्पष्ट संस्तुति शामिल करना भी अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन अभिलेखों के परीक्षण के बाद आवश्यक दस्तावेज और आख्या बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी।
परिषद ने यह भी अनिवार्य किया है कि विद्यालय एक प्रमाणपत्र दें, जिसमें यह उल्लेख हो कि वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में अब कोई त्रुटि शेष नहीं है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन के मामले में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें