रानीपुर ब्लॉक के कसारी गांव में अंबेडकर पार्क और प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते सु
रानीपुर ब्लॉक के कसारी गांव में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम समापन के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में अखिलेश यादव जिसे जिताने की कोशिश कर रहे हैं, उसे जनता नकार रही है। कहा कि बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश इसका साक्षात प्रमाण है।
प्रतिमा का अनावरण के दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिखित संविधान ने देश के लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। बाबा साहब के संविधान से ही देश चल रहा है।
पंचायत चुनाव के सवाल पर कहा कि सरकार की तरफ से तैयारी चल रही है। घोसी उपचुनाव की तैयारी पर कहा कि एनडीए जिसको तय करेगा, वही प्रत्याशी होगा। बताया कि पूरे देश में एनडीए की बयार चल रही है।
जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए ही सरकार बनाएगी। मूर्ति अनावरण के अवसर पर घोसी के पूर्व सांसद अतुल कुमार राय, राजेंद्र कुमार, राजेश गौतम, धर्मप्रकाश यादव, संतोष राजभर, सूर्यभान यादव, अजीत राय, विजय भान राय सहित अनेक लोग मौजूद थे।