हमले में विमलेश (27) पुत्र राजाराम के गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान राजाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र, मुरारी पुत्र जितेंद्र ,आदित्य पुत्र सर्वेश, अभिषेक पुत्र सर्वेश एवं मानसिंह चौहान की पुत्री नीतू भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे हलधरपुर एसओ शत्रुजय सिंह ने शव को पीएम के लिए भेजवाने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुराना विवाद, कई बार हो चुकी है पंचायत जमालपुर बुलंद चौहान बस्ती निवासी राजाराम ,राजेंद्र, मान सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान पुत्र गण झूरी का परिवार रहता है। पांचों भाइयों का परिवार अलग रहता है। इनमें जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्ष बन गए हैं। एक पक्ष राजाराम एवं मान सिंह का तो दूसरा पक्ष जितेंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान एवं सर्वेश चौहान का है। बंटवारे को लेकर कई बार विवाद एवं पंचायतें हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में कई बार पुलिस भी आ चुकी है।