मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहां मोड़ के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब मजदूर को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में घायल की मौके पर मौत हो गई। मृत मजदूर घर से काम पर जाने के लिए निकला था। पुलिस मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नसरथपुर गांव निवासी कैलाश राजभर गुरुवार को रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मऊ शहर में जा रहे थे। सुबह 8 बजे करीब जैसे ही वह परदहां मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।