परदहां सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बना कोविड एल 2 अस्पता।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 150 के पार हो चुकी है। इसको देखते हुए नवनिर्मित एल-2 अस्पताल में बृहस्पतिवार से मरीजों को भर्ती करने का सिलसिला शुरू किया गया है। इस तरह से अबतक परदहां ब्लाक स्थित एल-2 में इस दौर में बृहस्पतिवार से अबतक महज दो मरीजों को रखा गया है।
बताते चले बीते वर्ष कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर उन्हे एल-1 अस्पताल में उपचार के लिए रखा जाता था। कोपागंज स्थित बाबू आयूर्वेदिक मेडिकल कालेज को प्रशासन ने अधिग्रहित किया है। लेकिन इस बार तो स्वास्थ्य विभाग का सौ बेड का अस्पताल टड़ियाव में बनकर तैयार है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग उसे एल-1 के रुप में शुरु नहीं कर रही। परदहां सीएचसी परिसर में बनाए गए एल-2 में, मरीजों की संख्या बढ़ने पर बृहस्पतिवार को पहला मरीज रखा गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की सजगता और सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ नगर पालिका की लापरवाही यह है कि जिस संख्या में मरीज मिल रहें, उस हिसाब से पूरे नगर क्षेत्र को सौनिटाइज करने की आवश्यकता है। लेकिन नगर पालिका इस बार कान में तेल डालकर सोया है। बात करने पर सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व शुरु किया गया है एल-2 अस्पताल को। धीरे धीरे सारी व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।