कोपागंज। पंचायती चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले से चिह्नित 4 हजार लोगो के विरूद्ध 107 /116 की कार्रवाई की है। 21 लोगों के विरुद्ध गुंडाएक्ट तथा 20 लोगों को जिलाबदर और 225 के विरुद्ध 110 बी की कार्रवाई की गई है।
पुलिस पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रधान, पूर्व प्रधान व प्रत्याशियों सहित ऐसे लोगों को चिन्हित कर 107-116 की कार्रवाई लगातार कर रही है। पुलिस असामाजिक तत्व या आपराधिक छवि वालों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई कर रही है। संवेदनशील मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके साथ साथ माहौल खराब करने की वालों और चुनावी माहौल में अवैध शराब या बाहर से लाने वाले माफियाओं पर भी पैनी नजर पुलिस और आबकारी विभाग रखे हुए हैं। कोपागंज पुलिस ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चार हजार लोगों के विरुद्ध 107 /116 की कार्रवाई के साथ ही 21 के विरुध्द गुंडा एक्ट तथा 225 लोगों के विरुद्ध 110 बी की कार्यवाही के साथ ही 20 को जिलाबदर किया गया है। सीओ घोसी नरेश कुमार भी मुकामी पुलिस की कार्यवाहियों पर स्वयं नजर रखने के साथ ही मतदान केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं
।